शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, यूपी निवासी युवक गिरफ्तार
सितारगंज। शादी का भरोसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में पुलिस ने पीलीभीत के न्यूरिया निवासी युवक को गिरफ्तार किया है।
नगर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पूछताछ में आरोपी विशाल कुमार (26) निवासी न्यूरिया, पीलीभीत ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले वह शक्तिफार्म के बरुवाबाग में काम करता था। इसी दौरान उसकी महिला से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने दोनों के बीच पहले से परिचय और आपसी संबंध होने की बात स्वीकार की। उसने यह भी बताया कि दोनों के बीच विवाह को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन बाद में विवाद हो गया।
सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि महिला के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लोहे के पुल पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस