उत्तराखंड : नौकरी छूटी तो नशे के कारोबार में उतरा युवक -3 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नौकरी छूटने के बाद पैसों के लालच में एक युवक स्मैक तस्करी के धंधे में उतर गया। काठगोदाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कैनाल रोड से उसे 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भास्कर तिवारी उर्फ भानु निवासी सेंट पॉल स्कूल के पीछे, काठगोदाम के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करता था। फिलहाल नौकरी नहीं होने के कारण पैसों के लालच में उसने नशे के कारोबार का रास्ता चुन लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत -परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप

आरोपी के मुताबिक, वह वनभूलपुरा रेलवे फाटक के पास से स्मैक खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119