उत्तराखंड : नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत -परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप
–शरीर पर चोट के निशान होने का दावा, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जताया विरोध
देहरादून । कोतवाली क्षेत्र के छोटूवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार को डाकपत्थर निवासी इमरान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव मिलने से केंद्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
केंद्र संचालक ने पुलिस को बताया कि इमरान ने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। वहीं, मृतक के परिजनों ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए केंद्र संचालक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि इमरान के शरीर पर चोट के निशान मौजूद थे, जिससे उसकी मौत को लेकर संदेह गहरा गया है।
घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए केंद्र संचालक की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।
सीओ आदित्य तिवारी ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर पुलिस ने सुरक्षित कर ली है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uknews- सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार -चाय पीने निकले तीन दोस्तों में दो की मौत
UK-विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर CNG टैंकर में गैस रिसाव से मचा हड़कंप -चालक फरार, आधे घंटे थमा हाईवे का ट्रैफिक