उत्तराखंड : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत
हल्द्वानी। सितारगंज में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल एक व्यक्ति की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 9:30 बजे कल्याणपुर चौराहे पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, सितारगंज के सिसौना निवासी 42 वर्षीय शैलेंद्र कुमार वर्मा सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें एसटीएच रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
शैलेंद्र अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गए हैं। प्रभारी मेडिकल चौकी मंजीत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत -परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप
UK-विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक