uttarakhand-दुष्कर्म मामले के बाद होटल त्रिशूल पर चला बुलडोजर -रसोईघर और स्टोर का हिस्सा ध्वस्त

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल त्रिशूल पर मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान होटल के रसोईघर और स्टोर के हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के निर्देश पर हुई कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर CNG टैंकर में गैस रिसाव से मचा हड़कंप -चालक फरार, आधे घंटे थमा हाईवे का ट्रैफिक

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले होटल त्रिशूल में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। इस मामले में आईटीआई गैंग का सक्रिय सदस्य और एबीवीपी की ओर से छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद का प्रत्याशी रह चुका धीरज बिष्ट मुख्य आरोपी है। उसके तीन अन्य साथियों पर भी वारदात में शामिल होने का आरोप है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हल्द्वानी में जागरूकता सभा आयोजित -मेयर गजराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बाल विवाह मुक्ति रथ

घटना के बाद से ही होटल चर्चा में था। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने होटल के रसोईघर और स्टोर के हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। हालांकि, प्रशासन की ओर से कार्रवाई के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119