महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित-
एसआर चन्द्रा
भिकियासैंण। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आज नगर पंचायत की समस्त महिला शक्ति ने नरसिंह बैंकट हॉल में सामाजिक कार्यकर्ती लीला बिष्ट के नेतृत्व में विशाल जनसमूह के साथ महिला दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर सभी महिलाओं ने एकजुट होकर सभी से अपने अधिकारों के प्रति सजग व जागरूक रहने को कहा। नगर के बाबा बाड़नाथ सोसायटी ने भी सामाजिक हितों के लिए महिलाओं को आगे आने को कहा। महिला दिवस पर क्षेत्र की महिलाओं का एक दल ने संगीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।
रेनू सौटियाल ने कविता पाठ व भावना मेहरा, हीरा नेगी ने गीतांे से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चित्रा, नगर पंचायत अध्यक्षा अम्बुली देबी, बालम नाथ, वंदना बिष्ट, मीना बिष्ट, रीना सतपोला, मीना भारती, रेनू सौटियाल, हीरा नेगी, मीना सतपोला, पार्वती, रेखा, पारस पुस्तकालय के संस्थापक कुबेर कड़ाकोटी, बालम सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
इधर नगर पंचायत में सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी दत्त नैलवाल के नेतृत्व में भी महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। पर्यावरण पर्यवेक्षक गीता सहित सभी टीम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर ईओ अनिरूद्ध गौड़, उमेश नैनवाल, महेन्द्र कुमार, कपिल आदि लोग आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी