नवरात्र में महंगी हुई सब्जियां, फलों में आई मिठास
हर बार देखा जाता है कि नवरात्र के अवसर पर सब्जियों के दाम कम हो जाते हैं। लहसुन-प्याज का उपयोग नवरात्र में नहीं होता है। इसलिए इसके दाम भी गिरते हैं, फलों की मांग अधिक होने के कारण उनके दाम में उछाल आता है। लेकिन इस बार सब्जियों के दाम चढ़ गए, जबकि फलों के दाम में गिरावट आई है।
फलों के दाम कम होने के कारण नौ दिनों तक उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं को रसीले फलों का आनंद लेना आसान रहेगा। हालांकि श्रद्धालु इस बार माता रानी के दरबार में पुष्प अर्पित करने में कंजूसी कर सकते हैं। इसका कारण फूलों के दामों में भारी उछाल का आना हो सकता है। गेंदे के फूल एक सप्ताह पहले तक 160 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे, जबकि अब तीन सौ रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। गेंदे के फूलों से बनी जो माला एक सप्ताह पहले 20 रुपये में बिक रही थी उसके दाम 50 रुपये हो गए हैं। इस साल मानसून का मौसम कुछ ज्यादा ही लंबा चला।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी