सल्ट में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल-
अल्मोड़ा। हिटी सल्ट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक मारुति इको वाहन असंतुलित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में समा गया। हादसे में सवार एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों को मामूली चोटें आई हैं।
शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे मारुति ईको वैन थाना सल्ट से जालीखान की तरफ करीब 20 मीटर दूर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन सड़क से करीब 50 मीटर भवाली गांव के पास गहरी खाई में गिर गया। हादसे में खीमानंद शर्मा (40) पुत्र ज्वाला दत्त, सुनीता पत्नी खीमानंद, गणेश शर्मा (14) पुत्र खीमानंद शर्मा, भानू (17) पुत्र खीमानंद, आरती (13) पुत्री खीमानंद, सभी निवासी ग्राम भवानी थाना सल्ट अल्मोड़ा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सल्ट थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को रेस्क्यू कर निकाला गया और पुलिस ने उन्हें अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बताया गया है कि घायलों को मामूली चोटें हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी