स्कूल जा रहे छात्र को एक बाइक सवार ने टक्कर मारी बच्चा घायल

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। स्कूल जा रहे एक छात्र को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे छात्र घायल हो गया। वहीं रास्ते से गुजर रहे एक टुक-टुक चालक ने घायल छात्र को उसके परिजनों तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार रम्पुरा के रहने वाले दिनेश कोहली का 14 वर्षीय पुत्र कुलदीप कोहली रामपुर रोड स्थित एन झा राजकीय इंटर कालेज का छात्र है। शुक्रवार सुबह जब वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला तो सोनिया होटल के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक टुक-टुक चालक ने घायल छात्र कुलदीप को उसके घर पहुंचाया। जहां परिजनों ने उसका उपचार एक निजी चिकित्सक से कराया। छात्र के पिता दिनेश कोहली ने बताया कि उनके पुत्र की अंदरूनी चोटें आई है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119