मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह सदस्य के पैर में पुलिस ने मारी गोली -दून अस्पताल में भर्ती
देहरादून। वाहन चोर गिरोह का सदस्य मंगलवार देर रात पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। गोली उस वक्त लगी जब टी एस्टेट में चेकिंग के दौरान आरोपी का पुलिस ने सामना हुआ। इस दौरान आरोपी ने फायर किया तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। घायल वाहन चोर गिरोह के सदस्य को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी लग्जरी कारों की चोरी को रेकी करने के लिए दून पहुंचा था। उसका दूसरा साथी फरार हो गया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दरू चौक टी एस्टेट पर मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस और एसओजी टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि उसने भागने की कोशिश की। मौके पर एसओजी टीम पहुंची और बदमाश को घेरते हुए गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान अनुभव त्रिपाठी उम्र 23 वर्ष पुत्र सुदेश त्रिपाठी निवासी सिनेमा रोड, हरदोई, यूपी के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के गिरोह के अन्य लोग भी बड़ी वारदात की तैयारी में देहरादून पहुंचने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस मुठभेड़ हो गई। घायल आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि जिस कार में वह सवार था वह भी चोरी की थी उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। आरोपी का एक अन्य साथी अभिषेक वाजपेयी निवासी आलू थोक सैंडी रोड, सिटी कोतवाली, जिला हरदोई भी दूसरी कार से दून आया था। वह मौके से फरार हो गया।
एसएसपी ने कहा कि गैंग में शिवांश त्रिपाठी और सलीम भी शामिल हैं। अनुभव त्रिपाठी के खिलाफ लखनऊ में दो और दिल्ली में वाहन चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। अभिषेक वाजपेयी के खिलाफ दिल्ली में सात मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते एक वर्ष में अलग-अलग मुठभेड़ में दून पुलिस ने 15 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद