नैनीगूठ के गांव वासियों ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार-
अल्मोड़ा। विकास खंड के भैंसियाछाना के नैनीगूंठ गांव में जगह-जगह भूस्खलन होने से गांव के अनेक घरों को खतरा पैदा हो गया है। गांव की सुरक्षा के लिए सड़क की ओर बनी सुरक्षा दीवार भी पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। जिससे ग्रामीणों में अब खौफ का माहौल है।
बीते दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण भैंसियाछाना ब्लॉक के नैनीगूंठ गांव में जगह-जगह भूस्खलन हो गया। गांव के संपर्क मार्ग बरसाती पानी में बह गए।


जबकि खेत खलिहानों को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने बताया कि भूस्खलन के कारण गांव में कई घरों को को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि भूस्खलन के बाद से अब गांव के लोग खौफ के साए में जिंदगी जी रहे हैं। गांव में सबसे अधिक खतरा यहां निवासी ईश्वरी दत्त भट्ट पुत्र उमापति भट्ट के घर को है। उन्होंने कहा है कि अगर फिर तेज बारिश हुई तो इसका खामियाजा गंभीर हो सकता है। भट्ट ने इसकी सूचना जिला अधिकारी अल्मोड़ा व आपदा प्रबंधन विभाग को दे दी है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। जिससे खतरा टल सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा