उत्तराखंड : जुए में 15 हजार हारा तो घर पहुंचकर लगा ली फांसी -पत्नी खाना बनाने में थी व्यस्त
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिवनगर में जुए में 15 हजार रुपये हारने के बाद एक पेंटर ने आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उसकी पत्नी नीचे रसोई में खाना बना रही थी। जब वह पति को खाना खाने के लिए बुलाने ऊपर कमरे में पहुंची तो उसे मृत अवस्था में पाया। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बृजलाल मौर्य (निवासी जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा, हल्द्वानी) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में ट्रांजिट कैंप के शिवनगर में परिवार के साथ रहकर पेंटिंग का काम करता था। उसकी पत्नी गुड्डी मौर्य ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। शाम को घर लौटने पर बृजलाल ने बताया कि वह जुए में 15 हजार रुपये हार गया है।
रात करीब साढ़े सात बजे गुड्डी नीचे रसोई में खाना बना रही थी और बृजलाल ऊपर कमरे में अकेला था। खाना तैयार होने पर वह पति को बुलाने पहुंची तो उसे फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल उसे नीचे उतारा और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस को बुलाया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बृजलाल को निजी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिला फील्ड यूनिट को सूचना दी। सोमवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक -अल्मोड़ा दन्या निवासी 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत
ऑपरेशन प्रहार का असर : हल्दूचौड़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को दबोचा -NBW पर हुई गिरफ्तारी