उत्तराखंड : पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक -अल्मोड़ा दन्या निवासी 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें 👉

–दोस्त को बेलबाबा मंदिर छोड़कर लौट रहा था युवक -रामपुर रोड पर गन्ना सेंटर के पास हुआ हादसा

हल्द्वानी। दीवाली के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। रामपुर रोड पर गन्ना सेंटर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने दोस्त को बेलबाबा मंदिर के पास छोड़कर वापस लौट रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुःखद :-अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार नवविवाहिता की मौत -एक साल पहले हुई थी शादी

मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के दन्या क्षेत्र के ग्राम गल्ली, पोस्ट कफलनी निवासी महेंद्र (22) पुत्र किशन राम के रूप में हुई है। महेंद्र पिछले चार महीने से हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में कुक और हेल्पर का काम कर रहा था। वह रेस्टोरेंट में ही रहता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला कर्मी का शव, सिर की हड्डी टूटी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार दोपहर करीब तीन बजे महेंद्र अपने दोस्त को बेलबाबा मंदिर के पास छोड़कर बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान गन्ना सेंटर के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेंद्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जुए में 15 हजार हारा तो घर पहुंचकर लगा ली फांसी -पत्नी खाना बनाने में थी व्यस्त

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दीवाली के त्योहार पर जवान बेटे की मौत से गांव और परिवार में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119