हल्द्वानी में फर्नीचर की दुकान में भीषण आग -तीन दमकल गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। छड़ायल नयाबाद में सोमवार शाम फर्नीचर की एक दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। गैस गोदाम रोड स्थित एस मोड़ के पास दुकान से उठती आग की ऊंची लपटों ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की भयावहता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे तक मोर्चा संभालकर आग पर काबू पाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पूर्व विधायक स्वर्गीय नारायण सिंह जंतवाल को भट्ट ने दी श्रद्धांजलि -परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम 7:09 बजे फायर स्टेशन हल्द्वानी को दुकान में आग लगने की सूचना मिली। महज एक मिनट के भीतर 7:10 बजे पहली दमकल गाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई। आग की गंभीरता को देखते हुए 7:12 बजे ऊंचापुल रामलीला मैदान में तैनात फायर यूनिट को भी मौके पर भेजा गया। इसके बाद 7:16 बजे तीसरी दमकल गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दो बाइकों की टक्कर से महिला की मौत -दोनों चालक हिरासत में

अग्निकांड की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। तीनों दमकल वाहनों के कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला। आग की विकरालता को देखते हुए आसपास के फायर हाइड्रेंट भी खुलवाए गए, ताकि पानी की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे। दमकल कर्मियों ने पूरी ताकत झोंकते हुए करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया।

समय रहते नहीं पहुंचती दमकल तो हो सकता था बड़ा नुकसान

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला कर्मी का शव, सिर की हड्डी टूटी

फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास की दुकानों और भवनों तक फैलने से रोक लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, दुकान में रखा कितना सामान आग की भेंट चढ़ा है, इसका आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119