uttarakhand-दीवार के विवाद में खूनी रिश्ते! -पिता-पुत्र ने धारदार हथियार से हमला कर भांजे को उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में दीवार निर्माण को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर अपने ही भांजे की हत्या कर दी। हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोग भी घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पूर्व विधायक स्वर्गीय नारायण सिंह जंतवाल को भट्ट ने दी श्रद्धांजलि -परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जया बलूनी के अनुसार, घटना सोमवार शाम तरला अधोईवाला इलाके की है। यहां दीवार निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान नितिन कुमार और उसके बेटे रोहित कुमार ने कथित तौर पर गौरव बागड़ी (26) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने पहुंचे दो अन्य लोग भी हमले की चपेट में आकर घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत -दीपावली से पहले दो परिवारों में पसरा मातम

घटना के बाद तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान गौरव ने दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने नितिन कुमार और रोहित कुमार के खिलाफ रायपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 109(1) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दीपावली की खरीदारी के बीच महिला को बनाया सम्मोहन का शिकार -कानों से सोने के कुंडल उतरवाकर फरार हुए उचक्के
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119