डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत -हल्द्वानी निवासी मोहन भंडारी के रूप में हुई शिनाख्त
खटीमा बाईपास पर उमरुखुर्द के पास डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हल्द्वानी निवासी मोहन भंडारी (30) पुत्र मोती लाल भंडारी के रूप में हुई है। वह राजपुरा राजेंद्र नगर का निवासी था।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को मोहन किसी काम से स्कूटी लेकर खटीमा आया था। खटीमा बाईपास पर उमरुखुर्द के पास चकरपुर की ओर जाते समय एक डंपर ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहन को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


uttarakhand-दीवार के विवाद में खूनी रिश्ते! -पिता-पुत्र ने धारदार हथियार से हमला कर भांजे को उतारा मौत के घाट
उत्तराखंड : पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक -अल्मोड़ा दन्या निवासी 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत