तेंदुए के शावक मिलने से दहशत में ग्रामीण-
सुनोली गांव के बिचोंबीच स्थित एक मकान के खंडहर में तेंदुए के शावक मिलने पर ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से ग्रामीणों की जान माल की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। सुनोली में शनिवार सुबह गांव के बीच में स्थित भुवन चंद कांडपाल के आवासीय मकान से सटे मोहन कांडपाल के खंडहर हो चुके मकान में तेंदुओं के बच्चों की आवाज सुनाई दी। भुवन कांडपाल ने अपने साथियों के साथ खंडहर में देखा तो वहां उगी घनी झाड़ियों के बीच तेंदुए के बच्चे दिखाई दिए।
सूचना मिलने पर वन दरोगा जीवन सिंह बोरा, वन बीट अधिकारी गोविंद सिंह कोरंगा, रिंकू नेगी, लोक प्रबंध विकास संस्था के ईश्वर जोशी आदि ने घटनास्थल पर जाकर खंडहर की सफाई की तो वहां तेंदुए के दो शावक दिखाई दिए। ग्रामीणों के अनुसार सुबह यहां शावकों की संख्या चार थी, संभवतया दो बच्चों को उनकी मां अन्यत्र उठा ले गई। वन कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को जरूरी एहतियात बरतने की हिदायत दी गई। उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक मादा तेंदुआ इन शावकों को भी यहां से उठा ले जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ऊर्जा प्रदेश में अंधेरे का राज: गर्मी बढ़ते ही मोटाहल्दू में बिजली गुल, लोग बेहाल
वन्यजीव खतरे वाले इलाके में राहत : सांसद अजय भट्ट ने किटौड़ा मार्ग सुधार के लिए सांसद निधि से ₹2.5 लाख किए मंजूर
ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में 24 घंटे की राष्ट्रीय संगणक प्रतियोगिता “वॉच द कोड” का शुभारंभ