Uk…दूसरी महिला से संबंध के आरोप में पति ने पत्नी का गला दबाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। दूसरी महिला से संबंध होने के चलते पत्नी को प्रताड़ित करने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कटोराताल चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 20 वर्ष पहले हुई थी। उसका एक बेटा है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसे परेशान करने के साथ मारपीट करता रहा और खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भूमियाधार में खाई में गिरी दिल्ली के युवकों की स्कॉर्पियो -एक की मौत, दो के फंसे होने की सूचना

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। इसी बात को लेकर वह आए दिन उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना करता है। पीड़िता के मुताबिक, एक अक्टूबर को पति ने जान से मारने की नीयत से उसके गले पर पैर रखकर उसका गला दबाने की कोशिश की। किसी तरह उसने खुद को बचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अनजान ऐप डाउनलोड करते ही खाते से उड़ाए 1.39 लाख -साइबर ठगों ने दो बैंक खातों को बनाया निशाना

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति बलवंत सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2) और 85 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई गिरीश चंद्र आर्य को सौंपी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119