दिनेशपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने जताया शक
दिनेशपुर (ऊधम सिंह नगर)। दिनेशपुर थाना क्षेत्र के अमृतनगर नंबर-2 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने उसकी मौत पर संदेह जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को कैलाश राय पुत्र राजेन्द्र राय निवासी ग्राम अमृतनगर नंबर-2 ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी बहन की मृत्यु हो गई है और वह उसका पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
जांच के दौरान सामने आया कि कैलाश राय की बहन पार्वती सरकार पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रही थीं और उनका उपचार चल रहा था। वह अस्पताल में भर्ती थीं। कुछ दिन पहले ही ससुराल पक्ष के लोग उन्हें अस्पताल से घर लेकर आए थे। इसके बाद अचानक उनकी मौत की सूचना सामने आई, जिस पर मायके वालों ने संदेह जताया।
वहीं मृतका के पति गोविन्द सरकार पुत्र आदित्य सरकार, निवासी वार्ड नंबर-2 दिनेशपुर, ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी पार्वती सरकार को ब्रेन हेमरेज हुआ था और उनका रुद्रपुर स्थित नारायण अस्पताल में उपचार चला था। उनके अनुसार, 28 सितंबर 2026 को उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था। 3 अक्टूबर की रात करीब 2:30 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस के मुताबिक, मृतका की शादी को करीब 13 वर्ष हो चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध मेडिकल दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uk…दूसरी महिला से संबंध के आरोप में पति ने पत्नी का गला दबाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज
हल्दूचौड़ : ऑपरेशन प्रहार के तहत ठगी का वारंटी गिरफ्तार -लंबे समय से चल रहा था फरार