नाबालिग के लापता होने का गर्माया मामला, हिंदूवादी संगठनों ने निकाली जनाक्रोश रैली, किशोरी की तलाश जारी
चौखुटिया अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला गरमा गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्रीय जनता के साथ ही हिंदूवादी संगठनों में आज जबरदस्त उबाल देखने को मिला। आस-पास की तहसीलों से एकत्र हुए हिंदू संगठनों के लोगों ने आज चौखुटिया में जन आक्रोश रैली निकाली।
बीते बुधवार से 17 वर्षीय किशोरी यहां से लापता है। मामला चौखुटिया के कोट्यूड़ा तल्ला गेवाड़ का है। परिजनों द्वारा काफ़ी जगहों पर खोजबीन के बाद जब किशोरी का पता नहीं चल पाया तो लापता किशोरी के पिता ने पुलिस के पास पहुंच कर किशोरी के लापता होने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।दुसरी ओर घटना के दिन से ही हिंदूवादी संगठनों में जबरदस्त उबाल है। आज रविवार दोपहर हिंदूवादी संगठनों ने उपरोक्त घटना को लेकर राम गंगा आरती घाट से चौखुटिया बाजार में हिंदू जनाक्रोश रैली निकाली जिसमें रानीखेत, सल्ट, द्वाराहाट, स्याल्दे के साथ ही चौखुटिया से बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग शामिल हुए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी