नैनीताल जिले में पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण प्रारंभ

खबर शेयर करें 👉

चार विकासखंडों के 522 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू

मतदाताओं में उत्साह, सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए सख्त मॉनिटरिंग

हल्द्वानी 28 जुलाई। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण के तहत जनपद नैनीताल में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गई है। जिले के चार विकासखंड भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग एवं रामनगर के कुल 522 मतदान केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान में भाग ले रहे हैं। निर्वाचन की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी बूथों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निर्बाध एवं निष्पक्ष बनाए रखने हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119