दहेज की मांग करने पर दूल्हे को पेड़ से बांधा, बरातियों को भी बनाया बंधक

खबर शेयर करें 👉


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरमाला से ठीक पहले कथित तौर पर लडक़ी के परिवार से दहेज की मांग करने पर दूल्हे को पेड़ से बांध दिया गया। कई बरातियों को भी बंधक बनाया गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जबकि दूल्हा अमरजीत वर्मा पेड़ से बंधा रहा। इस दौरान अमरजीत के दोस्तों ने लडक़ी के परिवार वालों से दुर्व्यवहार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

बाद में मांधाता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को मुक्त कराकर हिरासत में ले लिया। एसएचओ मांधाता ने कहा, दूल्हे के दोस्तों ने बदसलूकी की, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान दूल्हे अमरजीत ने दहेज की मांग की। एसएचओ ने आगे कहा कि दोनों परिवारों के बीच समझौता करने और महिला पक्ष को शादी समारोह की व्यवस्था में हुए खर्च की भरपाई की मांग की गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119