पति का अफेयर पकड़ा तो वह पत्नी के साथ करने लगा मारपीट, पति पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉


देहरादून। पति का दूसरी महिला से अफेयर पत्नी ने पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद पति अपनी पत्नी से मारपीट के साथ ही उत्पीड़न करने लगा। कोचिंग संचालक आरोपी पति के खिलाफ रायपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि मयूर विहार एक्सटेंशन निवासी पुष्पा बिष्ट ने तहरीर दी। महिला ने अपने पति नितिन बिष्ट पर आरोप लगाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पहचान छिपाकर हरिद्वार में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता पुष्पा बिष्ट ने आरोप लगाया कि पति नितिन गुप्ता बीते दो वर्षों से एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों में है। आरोप है कि उसने पति का यह अफेयर पकड़ लिया। आरोप है कि दूसरी महिला के इशारे पर नितिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। पीड़िता पर दबाव बनाते हुए खर्च के लिए रुपये तक नहीं देने की धमकी देता है। आरोप है कि पति दंपति के दोनों बच्चों का भी उत्पीड़न करता है। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119