नाबालिग बेटी से अश्लीलता करने के आरोप में पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
हल्द्वानी। टीपी नगर क्षेत्र स्थित नाबालिग बेटी से अश्लीलता करने के आरोप में पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टीपी नगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति एक विभाग से सेवानिवृत्त है। वह यहां पति व 15 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी। महिला का आरोप है कि पति उसके ड्यूटी में जाने के बाद अपनी ही 15 साल की बेटी से घर में अश्लील हरकत करता था।
बेटी ने रोते हुए छेड़खानी का विरोध किया, लेकिन पिता नहीं माना। मां जब ड्यूटी से घर लौटी तो बेटी ने आप बीती बताई जिसके बाद महिला ने अपने पति से पूछा तो आरोपी पति महिला से मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा कि वह पूर्व में भी कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। इधर कोतवाल उमेश मलिक ने बताया पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच अधिकारी एसआई बबीता को सौंपी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी