कहासुनी होने के बाद पति को फोन कर फांसी के फंदे पर झूल गई पत्नी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। पति से कहासुनी होने के बाद पत्नी ने साड़ी के पल्लू से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति जब तक घर पहुंचा तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि गांव ग्रंट नंबर 21 उर्फ ढक्का चाट पूरनपुर पीलीभीत यूपी निवासी छुटकी अपने पति सरबजीत के साथ खेड़ली गांव में किराये पर रह रही थी। पति बेगमपुर स्थित एक कम्पनी में काम करता है। शनिवार सुबह दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पति रोजाना की तरह डयूटी पर चला गया। कुछ देर बाद पत्नी ने पति से मोबाइल फोन पर संपर्क साधकर आत्महत्या कर लेने की बात कही। आनन-फानन में जब तक पति पहुंचा तब तक पत्नी फांसी के फंदे पर झूल गई थी। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो शव साड़ी के पल्लू के फंदे के सहारे झूल रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा


सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी जयवीर सिंह रावत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। चौकी प्रभारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। दंपति की शादी तीन साल पहले ही हुई थी और उनकी एक डेढ़ साल की बेटी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119