चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या-आरोपी फरार-
देहरादून। राजधानी से हत्या का एक खौफनाक मंजर सामने आया है, जहां पति ने चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से कुशीनगर उत्तर प्रदेश के रहने वाले सौरभ श्रीवास्तव पत्नी स्वाति श्रीवास्तव के साथ किराए के मकान में रहता था और उनके दो बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी छह साल की है और बेटा जो दस महीने का है।
पुलिस को रात 8 बजे सूचना मिली कि घर में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है और पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़ी थी और उसका गला आधा काटा गया था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया।आरोपी पहले आर्मी कैंटीन में कार्य करता था, और कुछ समय पूर्व नौकरी छोड़कर वर्तमान में किसी कंपनी में मार्केटिंग का कार्य करता है। वहीं घटना की एकमात्र चश्मदीद 6 वर्षीय बच्ची अभी कुछ बताने की हालत में नहीं है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चाकू बरामद किया और आरोपी तलाश की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर