घास काटने गई महिला पर जंगली सुअर ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में लहूलुहान हालत में भर्ती
बागेश्वर। घर के पास खेतों में घास काटने गई महिला पर जंगली सुअर ने जानलेवा हमला किया। सुअर के हमले में महिला लहूलुहान हुई। साथी महिलाओं ने शोर मचाकर सुअर को मौके से भगाया। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। वहां महिला का उपचार चल रहा है।
गांव निवासी 38 वर्षीय हेमा देवी पत्नी राजेंद्र परिहार अपने साथी महिलाओं के साथ घर पास ही खेतों में घास काटने के लिए गई हुई थी। जहां झाड़ियों में छुपा बैठा जंगली सुअरों के झुंड में से एक ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें पीड़िता हेमा देवी के पांव ने बुरी तरह काट दिया। वही अन्य साथियों ने शोर मचाकर सुअर को भगाया। जिसके बाद साथी महिलाओं ने गांव में फोन कर लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद परिजन पीड़िता को जिला अस्पताल लाए। इधर चिकित्सकों ने बताया कि घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। उनके पांव में 25 टांके लगे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी