देर सायं जंगल की आग से लीसा श्रमिक की मौत, दो घायल
अल्मोड़ा। जंगल की आग से स्यूनराकोट में एक लीसा श्रमिक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य श्रमिक घायल हो गए, घटना गुरुवार देर शाम की है। स्यूनराकोट में तेज हवा के साथ आग ने लीसा निकाल रहे नेपाली श्रमिकों को अपनी चपेट में ले लिया।
उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तीन श्रमिक आग की चपेट में आ गए। जिसमें एक नेपाली श्रमिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य श्रमिक झुलस गए। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि एक लीसा श्रमिक की मौत व दो श्रमिकों की झुलसने की सूचना उन्हें मिली है। मृतक व घायल दो श्रमिक नेपाल मूल के बताए जा रहे हैं। इधर डीएफओ दीपक सिंह ने भी घटना की पुष्टि की है। झुलसे घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है। मृृतक का नाम दीपक पुजारा (35) पुत्र मनबहादुर पुजारा बताया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस