चाय की दुकान में परोसी जा रही थी शराब, दुकानदार गिरफ्तार
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। थाना देघाट अंतर्गत देघाट पुलिस ने औचक निरीक्षण के दौरान एक चाय की दुकान में अवैध रूप से शराब बेच व परोस रहे चाय विक्रेता को गिरफ्तार किया है। उसकी दुकान से 09 से अधिक अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।
चाय की दुकान में शराब परोसी जा रही थी। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रचिता जुयाल ने सभी थाना प्रभारियों को होटल, ढाबों व सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने व बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। आदेश के अनुक्रम में गत दिवस थाना देघाट पुलिस द्वारा सांय कालीन चेकिंग की गई।
इस दौरान मनोज गोस्वामी पुत्र मदन गिरी गोस्वामी निवासी ग्राम बिरोट तहसील स्याल्दे थाना देघाट को स्याल्दे में अपनी चाय की दुकान पर अवैध रूप से शराब पिलाने व बेचता पाया गया। तलाशी के बाद उसकी चाय की दुकान से 09 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। इसके अलावा एक अध भरी बोतल भी बरामद हुई, जिस पर उसे तत्काल गिरफ्तार किया गया। चाय विक्रेता के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव व महेंद्र कुमार शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित
UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग