घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में पचास रूपये की भारी भरकम बढ़ोत्तरी से भड़के कांंग्रेसजनों ने फूंका मोदी सरकार का पुतला-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा-विगत दिनों घरेलू रसोई गैस के सिलेन्डर में पचास रूपये की भारी भरकम बढ़ोत्तरी से गुस्साए अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों ने आज स्थानीय चौघानपाटा में महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में केन्द्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया।इस अवसर पर महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में पचास रूपये की बढ़ोत्तरी करके मोदी सरकार ने जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का काम किया है।उन्होंने कहा कि जहां पहले से ही घरेलू गैस सिलेन्डर की कीमत 937 रूपये थी उसे और बढ़ाकर 987 रूपये कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के ठीक बाद घरेलू रसोई गैस के सिलेन्डर में मूल्य बढ़ोत्तरी करना सरकार की कथनी और करनी को स्पष्ट करता है।उन्होंने कहा कि जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है।इसपर दैनिक उपभोग की वस्तुओं को और अधिक महंगा करना जनता के ऊपर कुठाराघात है।कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि पेट्रोल,डीजल के मूल्य पहले से ही काफी बड़े हुए हैं जिस कारण खाद्यान्न,फल,सब्जी आदि के मूल्य भी आसमान पहुंच गये हैं।उन्होंने कहा कि जब तक पांच राज्यों में चुनाव थे तब तक ना तो रसोई गैस का मूल्य बढ़ा और ना ही पेट्रोल,डीजल के मूल्य बड़े।लेकिन चुनाव समाप्त होते ही रसोई गैस के मूल्य में पचास रूपये की भारी भरकम बढ़ोत्तरी कर भाजपा सरकार ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए तथा महंगाई कम करने के लिए प्रयास करना चाहिए।उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी दो दिन लगातार अस्सी पैसे की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है।अगर इसी तरह पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस की कीमतें बड़ती गयी तो मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग का जीना दुश्वार हो जाएगा।पुतला दहन कार्यक्रम में महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,कांंग्रेस प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी,पप्पू बिष्ट,लीला जोशी,राधा बिष्ट,पूनम आर्या,माया गैड़ा,रजनी टम्टा,नारायण रौतेला,प्रत्येश पाण्डे,जया जोशी,आशा जोशी आदि शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-तमंचे की बट से हमला, फिर युवक पर फायरिंग -स्कूटी लूटने में नाकाम बदमाश फरार
ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड : हल्द्वानी लटूरिया बाबा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम -देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का सैलाब