महिला ने पति पर अश्लील हरकत करने और अप्राकृतिक संबंध बनाने का लगाया आरोप
सिडकुल क्षेत्र की एक महिला ने पति पर अश्लील हरकत करने और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसका विवाह चौदह साल पहले हुआ था। आरोप है कि विवाह के तीन साल बाद पति के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध होने की जानकारी हुई।
विरोध करने पर उसे पीटा जाने लगा। आरोप है कि उसका पति अन्य महिलाओं से वीडियो कॉल कर गलत हरकत करता है। आरोप है कि उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए गए और बच्चों के सामने अश्लील हरकत करता है। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर हत्या की धमकी दी गई। उसे अलग किराए पर कमरा लेकर रहने के लिए दबाव बनाया गया। जब वह नहीं मानी तो जेवरात, दस्तावेज लेकर घर से चला गया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : गेट पर खड़े गरुड़ के यात्री को महंगा पड़ा सफर, ट्रेन से गिरकर मौत
Uk…मोतीनगर में एक और दुर्घटना, तिराहे का कट फिर बना हादसे का स्पॉट —तेज टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड : गिरिजाशंकर जोशी की स्मृति में हल्द्वानी मीडिया सेंटर के नामकरण की मांग