ज्योलीकोट में कल लगेगा शिविर – सांसद अजय भट्ट लेंगे पीलिया-डायरिया की स्थिति का जायजा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट मंगलवार, 15 सितंबर को ज्योलीकोट क्षेत्र का दौरा कर शिविर लगाएंगे। क्षेत्र में पीलिया और डायरिया जैसी बीमारियों के फैलने की सूचना के बीच सांसद मौके पर पहुंचकर स्वास्थ्य और पेयजल व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : ढोकाने वॉटरफॉल में डूबने लगा अल्मोड़ा का युवक -स्थानीय युवकों ने बचाई जान

सांसद अजय भट्ट ने इस संबंध में नैनीताल जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शिविर के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है। सांसद का 15 सितंबर को सुबह 11 बजे ज्योंलीकोट पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।

भ्रमण के दौरान क्षेत्र में बीमारी की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। साथ ही स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनकर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’ -भक्तिमय माहौल में गणेश चतुर्थी का शुभारंभ

सांसद ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान, अधिशासी अभियंता जल निगम, उप जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी अथवा उनके प्रतिनिधि को सुबह 11 बजे ज्योंलीकोट में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए निर्देशित करने का आग्रह जिलाधिकारी से किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-सड़क किनारे नवजात मिलने से मचा हड़कंप -मदद के बजाय वीडियो बनाने में जुटी भीड़

क्षेत्र में बीमारी की सूचना के बाद सांसद के इस दौरे को स्वास्थ्य और पेयजल व्यवस्था की जमीनी स्थिति की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119