पुरुष मित्र के साथ मिलकर महिला ने पति को किया घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर पुरुष मित्र और सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट करने, कार व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम लक्ष्मीपुर बनिया, चिल्किया रामनगर निवासी तरूण पोखरियाल पुत्र प्रदीप पोखरियाल ने कहा है कि 04 जून 2024 को उसका विवाह ग्राम थारी निवासी तनिषा रावत पुत्री सोहन सिंह रावत के साथ हुआ था। शादी के डेढ महीने के बाद जब मेरी पत्नी मायके गयी और वापस नहीं लौटी। पत्नी को लेने वह उसके मायके आया तो ससुराल वालो ने उसके साथ मारपीट की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नाबालिग को बहला-फुसलाकर बाल विवाह -पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

रामनगर में शिकायत दर्ज कराने पर दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। 08 दिसंबर 2024 को शाम करीब साढ़े चार बजे पत्नी ने उसे कॉल कर रामनगर बुलाया। रामनगर में काशीपुर बस अड्डे पर पत्नी उसे मिली। काफी देर बात करने के बाद वह उसे छोड़ने उसके घर गया। वहां उसका पुराना दोस्त धनौरी पटटी गुरदीप सिह पुत्र स्व. जसवन्त सिह के साथ उसकी बहस हो गई। इसके बाद गुरदीप वहा से चला गया। रात साढ़े दस बजे वह पत्नी को साथ लेकर गुरदीप की शिकायत करने उनके घर जा रहा था। आरोप है कि व्हाइट हाउस के पास उसकी पत्नी तनिषा रावत ने गुरदीप और उसके साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इन लोगों ने उसकी गाडी सख्या यूके 04 एस 4451 अल्टो के 10 और मोबाइल छीन लिया। गंभीर घायल होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तहरीर पर पुलिस ने तनीषा रावत, गुरदीप व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119