uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जिले के युवाओं के लिए जापान और जर्मनी में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, चंपावत की ओर से चयनित युवाओं को भाषा और व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 6 से 8 माह का जापानी और जर्मन भाषा के साथ कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पात्र अभ्यर्थियों को संबंधित देशों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

जापान में केयरगिवर के पद के लिए 12वीं, जीडीए या एएनएम उत्तीर्ण 18 से 27 वर्ष की महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। चयनित अभ्यर्थियों को करीब एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके लिए प्रशिक्षण शुल्क 64 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

वहीं जर्मनी में असिस्टेंट नर्स के पद के लिए बीएससी नर्सिंग या जीएनएम धारक 21 से 35 वर्ष के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को करीब 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। जर्मनी के लिए प्रशिक्षण निःशुल्क होगा, हालांकि 30 हजार रुपये की जमानत धनराशि निर्धारित की गई है।

योजना के तहत राज्य सरकार अभ्यर्थियों को निःशुल्क भोजन एवं आवास, प्रशिक्षण शुल्क में 20 प्रतिशत अनुदान तथा प्रशिक्षण ऋण के ब्याज में 75 प्रतिशत अनुदान भी प्रदान करेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  16 माह से वेतन को तरसे वन विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी -हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

इच्छुक अभ्यर्थी दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, चंपावत में कार्यालय समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। विभाग ने 05965-297303, 8218715939 और 9411348111 नंबर जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119