uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए किलपुरा रेंज के आलार्बिदी गांव से सटे जंगल में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने नाले के किनारे संचालित की जा रही दो कच्ची शराब की भट्टियों को नष्ट किया। मौके से करीब 1000 किलोग्राम लाहन भी नष्ट किया गया, जबकि आसपास छिपाकर रखी गई 75 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। छापेमारी की भनक लगते ही शराब माफिया मौके से फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  16 माह से वेतन को तरसे वन विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी -हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

आबकारी आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में कार्रवाई की। टीम ने आलार्बिदी गांव के जंगल में नाले के किनारे कच्ची शराब बनाने के लिए सुलगाई गई दो भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया, जहां से 75 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जमीन दिलाने और एक माह में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा -LIC कर्मचारी से 32.30 लाख की ठगी

इसी अभियान के तहत आबकारी टीम ने आलार्बिदी गांव में एक अन्य कार्रवाई करते हुए सरस्वती देवी को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस तरह अभियान के दौरान कुल 95 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

कार्रवाई में उप आबकारी निरीक्षक जगदीश कुमार, नितेश भारद्वाज, दीपक चंद, पंकज जोशी, बबीता राय और रचिता पाण्डे समेत आबकारी एवं वन विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119