महिला पर चाकू से हमला, गला रेता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल्यालपुरा में कुसुम गुप्ता अपने पति कालीचरण और एक बेटी के साथ रहती हैं। कुसुम की बेटी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का काम करती हैं। सोमवार की सुबह एक युवक उनके कुल्यालपुरा स्थित मकान में पहुचा और किसी बात को लेकर उनसे झगड़ने लगा, इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते एक युवक हाथ में चाकू लेकर भागता हुआ नजर आया। जब लोग मकान में पहुंचे तो उन्होंने देखा कुसुम जमीन पर लुहूलूहान हालत में पड़ी हुई है। उसका गला रेता गया था इसके अलावा पेट और कई अन्य जगह पर भी चाकू के निशान थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, प्रभारी निरीक्षक उमेश मलिक, एसएसआई महेंद्र प्रसाद, भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी देवेंद्र राणा मौके पर पहुंच गए। घायल कुसुम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि महिला पर चाकू से हमला किसने किया है, इसकी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119