सड़क निर्माण कार्य के दौरान महिला के सिर पर गिरा पत्थर, उपचार के दौरान मौत
अल्मोड़ा। थाना भतरौंजखान के डिग्री कालेज रोड पर विगत शनिवार को जेसीबी से हो रहे निर्माण कार्य के बीच एक महिला के ऊपर पत्थर गिरने से महिला घायल हो गई। आनन फानन मे स्थानीय लोगों ने 108 को फोन किया, लेकिन वह भी समय से नही पहुंच पाई। गंभीर रूप से घायल महिला को बाजार के स्थानीय व्यक्ति ने साहस का परिचय देकर राजकीय अस्पताल भतरौंजखान पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर काशीपुर निजी अस्पताल भेजा।
विगत रविवार को महिला की गंभीर हालत देख तुरंत परिजन उसे ऋषिकेश एम्स ले गये। सोमवार सुबह गंभीर घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवरापानी-भतरौंजखान निवासी अनीता देवी 35 वर्ष पत्नी चन्दन प्रकाश शनिवार सुबह किसी काम से भिकियासैंण आई थीं। वह लगभग 11 बजे काम निपटाकर वापस अपने घर भतरौंजखान किसी परिचित की मोटर साइकिल में जा रही थी कि अचानक भतरौंजखान डिग्री कॉलेज के ऊपर निर्माण कार्य से गिरे पत्थर से वह घायल हो गई। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। दर्दनाक मौत से घर में कोहराम मचा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस