रोडवेज बस और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवती की मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर भीषण सड़क हादसे में रविवार सुबह बिहारी पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट

सुबह लगभग 9:45 बजे 112 पर सूचना मिली कि बिहारी पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस (यूके 07 पीए 5115) और स्कूटी (यूके 04टी 3323) के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है। स्कूटी सवार भावना जोशी (मानपुर पश्चिम) और आंचल सिंह (देवलचौड़ खाम) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान भावना जोशी ने दम तोड़ दिया। आंचल सिंह का इलाज अभी भी जारी है। पुलिस ने रोडवेज बस और स्कूटी को चौकी में सुरक्षित रख लिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119