हल्द्वानी : शनिवार रात युवक की गला रेतकर हत्या, पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के निकट ठोकर लाइन क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।युवक की गले को चाकू से रेता गया था, घटना के अनुसार हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय जैनुज अब्दीन अंसारी लाइन नंबर नंबर 8 बनभूलपुरा के रूप में हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार रात ठोकर लाइन इलाके में स्थानीय लोगों ने खून से सने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही वनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
घटना के बाद एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी भी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। देर रात शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।
देर रात युवक की मुश्किल से शिनाख्त हो पाई। जहां मौके पर परिवार वाले भी पहुंच गए। पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास के इलाकों में सघन पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के निर्देश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों पता चल सकेगा। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है, वहीं घटना के संबंध में कुछ अहम सुराग मिले हैं। बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न