चितई में ततैयों के हमले में महिला की मौत
अल्मोड़ा। तहसील के चितई क्षेत्र में ततैयों के हमले के कारण एक महिला की मृत्यु हो गई। दीपा देवी (30 वर्ष) पत्नी प्रमोज कुमार घास और लकड़ी लेने गई थीं, इस दौरान अचानक ततैयों ने हमला कर दिया।
ततैयों के हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़कर गई है। शव को पीएम हेतु भेजा गया है। सामाजिक कार्यकर्ता राजू कांडपाल ने वन विभाग से मृतका के परिजनों को उचित मुआवजे की मांग की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर