लमगड़ा में घर के पास ही महिला पर झपटा गुलदार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा, 24 अगस्त 2021-लमगड़ा ब्लाँक के तोली गांव में घर के पास ही काम कर रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला लहुलुहान हो गई जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हिस्ट्रीशीटर अजीम अंसारी 6 माह के लिए जिला बदर -अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई


जानकारी के अनुसार गांव की गोविंदी डसीला मंगलवार को अपराह्न घर के पास ही कुछ काम कर रही थी तभी अचानक उस पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाने के साथ ही गुलदार से भिड़ गई। शोर के बाद गुलदार वहां से भाग गया।
इस बीच ग्रामीण आनन फानन में ग्रामीण महिला को लेकर लमगड़ा अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119