लॉकडाउन में लापता महिला दो साल बाद मिली-

खबर शेयर करें 👉

लक्सर पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि रुड़की के ढाढेकी गांव में एक अज्ञात महिला घूम रही है। उसकी भाषा भी ठीक से समझ में नहीं आ रही है। कोतवाल के निर्देश पर कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक एकता ममगाईं महिला को अपने साथ कोतवाली ले आई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  धनतेरस और दीपावली पर हल्द्वानी में तीन दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन -बाजार में वाहनों की नो एंट्री, रूट और पार्किंग प्लान जारी


पूछताछ में पता चला कि महिला उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के गांव नसीराबाद की रहने वाली है। इस पर लक्सर कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने रायबरेली की पुलिस से संपर्क कर महिला के परिजनों से बात की और उन्हें महिला के लक्सर में होने की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर सोमवार को रायबरेली से उसका बेटा सूरज लक्सर कोतवाली पहुंचा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कैंचीधाम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी -12 खाद्य नमूने जांच को भेजे

महिला के रुबरू कराने पर दोनों ने एक दूसरे को पहचान लिया। सूरज ने बताया कि उसकी मां की दिमागी हालत कमजोर है। 2020 में कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में उसकी मां लापता हो गई थी। तभी से वे उसकी तलाश कर रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि पूरी तरह से संतुष्टि करने के बाद महिला को उसके बेटे के साथ घर भेज दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119