चाय की दुकान पर लड़कियों पर फब्तियों का विरोध किया तो खोंप दिया चाकू-
आईएसबीटी के पास स्थित चाय की दुकान पर दो युवतियों पर फब्तियां कसने के आरोपियों का विरोध किया उन्होंने मारपीट कर दी। आरोप है कि रोकने पर उन्होंने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले एक युवक को गंभीर चोट आई है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानलेवा हमला करने को लेकर मोहम्मद कासिम निवासी मोरोवाला, क्लेनमटाउन ने पटेलनगर देहरादून थाने में तहरीर दी। कहा कि 21 मई की शाम को उनका पुत्र आसिफ और उसका दोस्त दानिश निजी काम से आईएसबीटी गए थे। वहां दोनों एक दुकान पर चाय पीने लगे। तभी दो युवतियां भी चाय पीने आईं। युवतियां को देखते ही वहां पहले से मौजूद तीन चार अन्य लड़कों ने उन पर छिंटाकशी शुरू कर दी। आरोप है कि आसिफ और दानिश ने विरोध किया तो उनपर चाकू से हमला कर दिया।
चाकू आसिफ की पीठ में घुस गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां सर्जरी कर डाक्टरों ने चाकू बाहर निकाला। मौक के पर मारपीट के दौरान आरोपी आपस में एक दूसरे का नाम सुमित डोभाल, विशाल और सागर कुमार ले रहे थे। इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर