चलती ट्रेन से पैर फिसलने से गिरी महिला, पुलिस के जवानों ने जान बचाई
काठगोदाम रेलवे स्टेशन में एक हादसा होने से बचा, जहां आज चलती ट्रेन से पैर फिसलने से महिला गिरने लगी, मौके पर पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचा ली।गुरुवार को ट्रेन संख्या 15044, लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ को 11:15 बजे रवाना हुई थी जिसमें एक महिला आनंदी देवी अपने परिचितों को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन काठगोदाम में आई थी. जब उक्त गाड़ी ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन से चलना प्रारंभ किया तभी महिला के ट्रेन से नीचे उतरने के दौरान अचानक पैर फिसल गया तथा खिड़की के पास लगे हैंडल को पकड़कर उक्त महिला के पांव चलती ट्रेन के नीचे की ओर लटक गए तथा वह प्लेटफार्म पर रगड़ते हुए जा रही थी।
इस बीच रेलवे प्लेटफार्म ड्यूटी पर नियुक्त हेड हेडकांस्टेबल अनिल कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला का हाथ पड़कर अपनी जान की परवाह न करते हुए चलती ट्रेन से बाहर खींचा तथा सकुशल उक्त महिला की जान बचाई तथा उसके साथ आए परिजनों ने श्रीमती आनंदी देवी की जान बचाने के लिए हेड कांस्टेबल अनिल कुमार टम्टा एवं उत्तराखंड पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई, मौके पर मौजूद अन्य यात्रीगणों द्वारा भी हेड कांस्टेबल के उक्त कार्य की अत्यंत प्रशंसा की ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर