संदिग्ध परिस्थितयों में महिला की मौत, बिसरा जांच को भेजा
एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतका के भाई ने उसकी हत्या करने का संदेह जताते हुए तहरीर सौंपी है। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया।
जनपद रामपुर थाना पटवई के गांव जिवाई निवासी महिला का विवाह 13 वर्ष पूर्व टांडा उज्जैन में हुआ था। दोनों पति-पत्नी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। परिवार में दो बेटियां व एक पुत्र हैं। दस दिन पूर्व महिला घर छोड़कर कहीं चली गई थी, लेकिन चार दिन बाद वापस लौट आई। महिला की मां भी उसके साथ ही रह रही थी। 23 मई की शाम उसकी हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया, लेकिन पति उसे वापस घर ले गया। 24 मई की सुबह महिला की मृत्यु हो गई। बड़ी बेटी ने अपनी नानी के फोन से चंडीगढ़, पंजाब में काम कर रहे अपने मामा को इस बारे में बताया। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराया। चौकी प्रभारी मनोज जोशी ने बताया कि मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतका के भाई ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर