भिकियासैंण निवासी वृद्धा को पुत्र के इनकार के बाद भेजा नारी निकेतन
अल्मोड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद मुंबई से तलाशकर अल्मोड़ा लाई गई भिकियासैंण निवासी वृद्धा को पुत्र के इनकार के बाद नारी निकेतन भेज दिया है। पुत्र का कहना था कि उसके घर के हालात बेहद दयनीय हैं। ऐसे हालात में वह बीमारी के हाल में घर पर मां की परवरिश करने में असमर्थ है। दरअसल, कुछ दिन पूर्व ही मुंबई से एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल कर भिकियासैंण निवासी एक वृद्धा को उनके घर पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई थी। सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया और अल्मोड़ा पुलिस को जल्द से जल्द वृद्धा को सकुशल वापस लाने के निर्देश दिए थे। वृद्धा की तलाश में पुलिस टीम बीते 11 जनवरी को मुंबई पहुंच गई थी। टीम ने मुंबई पुलिस, दान सिंह राजपूत और मानवाधिकार फाउंडेशन मुंबई की अध्यक्ष मीनाक्षी सामंत के सहयोग से तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद वृद्धा को 14 जनवरी को मुंबई से खोज लिया था। सोमवार शाम वृद्धा को वापस अल्मोड़ा लाया गया। यहां पहुंचने पर एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने आमा की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
मौके पर मौजूद वृद्धा के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दिव्यांग है। उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह हर सुबह मेहनत मजदूरी के लिए घर से बाहर जाता है। ऐसे हालात में वह बीमार मां की घर पर देखभाल करने में असमर्थ है। इसी को देखते हुए वृद्धा को नारी निकेतन भेजा गया।
स्वास्थ्य सुधार के बाद साथ ले जाएंगे परिजन: पुलिस के मुताबिक वृद्धा का नारी निकेतन में चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। वृद्धा का स्वास्थ्य और मानसिक हालत अभी ठीक नहीं है। उनके परिजनों के मुताबिक स्वास्थ्य सही होने पर वह वृद्धा को अपने साथ घर ले जाएंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश