शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, महिला से आठ लाख रुपये भी हड़पे
महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद चार आरोपियों ने ब्लैकमेल कर महिला से आठ लाख रुपये भी हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और गाली-गलौच का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देहरादून पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि कपड़ों की फेरी लगाने वाले नौशाद निवासी शामली उत्तर प्रदेश और राशिद निवासी मंडी थाना तितावी मुजफ्फरनगर 2021 में उनके घर आए। कहा कि उन्हें किराए का कमरा चाहिए। इसके बाद उसने दोनों को कमरा दे दिया। इसके बाद दोनों ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद नौशाद ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।
बाद में दोनों उसे अपने घर माता-पिता से मिलाने ले गए। इसके बाद नौशाद के भाई नाजिम और फुरकान ने भी उसे झूठा आश्वासन दिया। इसके बाद चारों मिलकर उसे ब्लैकमेल करने लग गए। अभी तक चारों लोग उससे आठ लाख रुपये ब्लैकमेल कर ले चुके हैं। नौशाद और अन्य तीनों अभी भी उससे लगातार रुपयों की डिमांड कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के बाद चारों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई रश्मि रावत को सौंपी गयी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

जागेश्वर धाम में अव्यवस्था का अतिक्रमण -पार्किंग के बावजूद मंदिर तक घुस रही गाड़ियां, आधी सड़क पर कब्जा
फेसबुक फ्रेंडशिप का जाल: ‘ब्रिटेन की डॉक्टर’ बनकर साइबर ठगों ने शिक्षिका से ऐंठे 58 लाख रुपये