UKnews-भूमियाधार में खाई में गिरी दिल्ली के युवकों की स्कॉर्पियो -एक की मौत, दो के फंसे होने की सूचना

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शनिवार शाम ज्योलीकोट-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूमियाधार के पास दिल्ली से कैंचीधाम जा रहे युवकों की काले रंग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल युवक को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल लिया गया। वहीं एक अन्य युवक के वाहन में फंसे होने की सूचना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  वीकेंड की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था -सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों-श्रद्धालुओं से की अपील

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो संख्या एचआर-36-एपी-2156 भूमियाधार क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, एसडीआरएफ और ज्योलीकोट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ : ऑपरेशन प्रहार के तहत ठगी का वारंटी गिरफ्तार -लंबे समय से चल रहा था फरार

विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अंधेरे के बीच स्थानीय ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू टीमों का सहयोग किया। खाई गहरी होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम वाहन में फंसे युवक को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी रही।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119