अग्निवीर भर्ती में फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ पकड़ा गया युवक

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में आयोजित अग्निवीर भर्ती में शामिल एक युवक फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भर्ती में शामिल होने पहुंचा नामिक मुनस्यारी निवासी दीपक सिंह जैमवाल पर शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके प्रमाण पत्रों की जांच की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जांच में उसके पास दो-दो आधार कार्ड, हाइस्कूल की अंकतालिका व जन्म प्रमाण पत्र मिले, जिनमें उसकी जन्मतिथि अलग-अलग अंकित थी। पूछताछ में उसने बताया कि अग्निवीर भर्ती के लिए उम्र अधिक होने पर उसने फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र बनाए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119