एलआईसी एजेंट बनकर युवक के साथ की ठगी
रुद्रपुर। साइबर ठग ने खुद को एलआईसी एजेंट बताकर एक युवक के साथ हजारों की ठगी कर ली। युवक की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को सौंपी तहरीर में आबिद मंसूरी निवासी पहाड़गंज का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल में व्हट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एलआईसी एजेंट बताकर उसके खाते में दस हजार रुपये भेजने के लिए लिंक मांगा।
आबिद ने लिंक भेजा तो आबिद के खाते से दस हजार रुपये की रकम कट गई। इस तरह से आबिद ने कई बार लिंक भेजा और हर बार उसके खाते से रकम कटती गई। इस तरह से साइबर ठग ने आबिद के खाते 80 हजार रुपये की रकम निकाल ली। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल